Now Reading
रिश्तेदार के यहां आए नवयुवक ने पी डाई, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

रिश्तेदार के यहां आए नवयुवक ने पी डाई, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

ग्वालियर.
भितरवार में रिश्तेदार के यहां आए हुए एक नवयुवक ने वालों में लगाने वाली डाई का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते ही परिजन उसे भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां डाक्टरों ने उसका उपचार किया। इसके बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। वहीं मामले की जानकारी लगते ही भितरवार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक के बयान पुलिस ने दर्ज किए।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल जाटव 20 वर्ष निवासी औरीना जो कि भितरवार में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। जिसने किसी अज्ञात कारणों के चलते वालों में लगाने वाली डाई का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी लगते ही परिजन उसे भितरवार अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने उसका प्रथमिक उपचार कर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही भितरवार पुलिस अस्पताल पहुंची। उसने घायल विशाल जाटव से पूछताछ की तो नवयुवक ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उसने किसी के दबाव में या किसी लड़ाई झगड़े में ऐसा नहीं किया है। उसका मन चिढ़चिढ़ा हो रहा था और बहुत ज्यादा गुस्से में था। इसके बाद उसने हेयर डाई पी ली। भितरवार पुलिस मामले में जांच करने की बात कह रही है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top