Now Reading
घर में टीन शेड फाड़ कर आगण में गोली गिरी, गोली किसने चलाई, कब चलाई यह पता नहीं लग सका

घर में टीन शेड फाड़ कर आगण में गोली गिरी, गोली किसने चलाई, कब चलाई यह पता नहीं लग सका

 

ग्वालियर : हजीरा इलाके में एक घर में टीन शेड फाड़ कर फागण में गोली गिरी है। गोली किसने चलाई, कब चलाई यह पता नहीं लग सका है। लेकिन पुलिस को आशंका है- गोली हर्ष फायर के दौरान चली है। इस मामले में पुलिस गोली चलाने वालों की तलाश कर रही है। हर्ष फायरिंग का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में हर्ष फायरिंग में ग्वालियर में एक मौत तक हो चुकी है।

हजीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाइन नंबर 11 में रहने वाले मुकेश सिंह चाहर व्यापारी हैं। वह बीते रोज बाजार से घर लौटे थे। जैसे ही घर पहुंचे वह आंगन में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से गोली टिन शेड को फाड़ती हुई आंगन में गिरी। जिस समय गोली गिरी उस समय आँगन में कई लोग मौजूद थे। गोली गिरने से दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पड़ोसी भी यहां इकट्ठे हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हजीरा थाना की फोर्स यहां पहुंच गई। हजीरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन अभी तो यह पता लग सका है कि गोली किसने चलाई। यह गोली चली है वहां से कुछ दूरी पर ही शादी समारोह चल रहा था। इस एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top