Now Reading
ननंद को बेचने दिल्ली लेकर पहुंची भाभी, चकमा देकर लौटी किशोरी ने पुलिस को दी जानकारी, पुलिस ने भाभी को किया गिरफ्तार

ननंद को बेचने दिल्ली लेकर पहुंची भाभी, चकमा देकर लौटी किशोरी ने पुलिस को दी जानकारी, पुलिस ने भाभी को किया गिरफ्तार

ग्वालियर.
एक महिला अपनी ही नाबालिग ननद को बेचने 15 लाख रुपये में उसका सौदा कर उसे दिल्ली ले गई। दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में जब उसे बेचने की तैयारी थी, तभी किशोरी वहां से भाग गई। उसके पीछे-पीछे भाभी भी ग्वालियर आ गई। पुलिस ने किशोरी से बात की तब उसने भाभी की करतूस का खुलासा किया। पुलिस ने भाभी को हिरासत में ले लिया है। दोनों हजीरा इलाके की रहने वाली हैं। किशोरी की शिकायत पर उसकी भाभी पर एफआइआर दर्ज की है।

हजीरा इलाके में रहने वाली किशोरी और उसकी भाभी तीन दिन पहले घर से गायब हो गए थे। स्वजन ने थाने आकर सूचना दी। फिर इनकी तलाश शुरू की गई। जीआरपी और आरपीएफ से इनके फोटो साझा किए गए। दोनों के दिल्ली जाने का सुराग मिला था। इसी बीच किशोरी लौट आई। उसके साथ दिल्ली से उसकी भाभी भी ग्वालियर आ गई। किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने बताया भाभी उसे घुमाने के बहाने ले गई थी। उसे दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक होटल में रखा। यहां भाभी उसे बेचने की तैयारी कर रही थी। 15 लाख रुपये में उसे किसी को बेच रही थी। भाभी को किसी से फोन पर बात करते सुना तो वहां से भाग निकली। इसके बाद ग्वालियर आ गई। जब उसकी भाभी से इस बारे में पूछताछ हुई तो वह बोली- ननद उससे कहती थी कि घरवाले परेशान करते हैं, इसलिए घूमने चलते हैं। उसके कहने पर ही घुमाने के लिए ले गई थी, उसने किसी से बेचने की बात नहीं की। किशोरी ने धारा 164 के तहत भी यही बयान दिए हैं, इसके चलते उसकी भाभी पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top