भीषण गर्मी से लोग परेशान, पारा 44 डिग्री के पार, सोमवार से आंधी और हल्की बारिश के आसार

ग्वालियर.
नगर में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है मौसम का अनुमान है कि आज पारा 45 डिग्री को क्रांस कर सकता है। सोमवार को तेज आंधी व बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। गर्मी के तेवरों को देकते हुये घूमने का कार्यक्रम शाम के समय बनाएं। अगर दोपहर को घर से निकलना पड़े तो गर्मी के इंतजाम करके निकले। चिकित्सकों का भी कहना है कि तेज धूप जाने से बचे। और पानी पीते रहे हैं।
शहर में शनिवार को सूरज ने अपना दम दिखाया। इससे अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। साथ ही दिन में पांच घंटे तक लू चली। इससे दोपहर में आसमान से आग बरसती महसूस हुई। छांव देखकर लोगों के कदम ठहर गए। दोपहर में शहर की व्यस्तम सड़कों पर लोगों की भीड़ कम रही। गर्मी ने लाकडाउन लगा दिया। इस सीजन में पहली बार लू चली है। मौसम विभाग ने 14 मई को भी तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। राजस्थान की हवा ने सुबह नौ बजे के बाद शहर में दस्तक दे दी थी। आसमान साफ होने से सूरज की किरणें सीधे धरती पर आ रही थीं। इससे सुबह पूरा वातावरण गर्म हो गया। पांच से छह किमी प्रतिघंटा की गति से गर्म हवा चली।तापमान बढ़ने से बिजली खपत में 15 लाख यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को शहर में 55 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है यदि तापमान और बढ़ता है तो यह खपत 70 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगी। एसी व कूलर लोड बढ़ने से खपत बढ़ी है। इससे जून में भारी भरकम बिल आएंगे। अचानक बढ़े लोड व गर्मी के कारण बिजली के उपकरण गर्म होने लगे हैं। इससे ट्रिपिंग व फाल्ट बढ़े हैं। बिजली जाने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए।