घर में आधी रात को घुसा चोर, महिला की नींद खुली तो बंदूक अड़ाकर धमकाया, हुआ गिरफ्तार
May 13, 2023

ग्वालियर.
बेहट इलाके में रहने वाली महिला के घर में आधी रात को चोर घुस गया। आहट सुनकर महिला की नींद खुल गई, जब उसने टोका तो आरोपित ने बंदूक अड़ाकर उसे धमकाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को भी पकड़ लिया है। उस पर एफआइआर दर्ज की गई है। टिकटोली गांव में रहने वाली रीमा बघेल रात को खाना खाकर सो गईं थीं। रात करीब 12 बजे चोर उनके घर में घुस आया। आहट पाकर रीमा की नींद खुली तो उन्होंने चोर को टोका। इस पर चोर ने बंदूक दिखाई और गोली मारने की धमकी दी। महिला ने शोर मचा दिया। पड़ोसी भी आ गए, लेकिन आरोपित भाग गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बेहट थाने की फोर्स यहां पहुंची और कुछ देर बाद आरोपित को पकड़ लिया गया। आरोपित का नाम रामनिवास गुर्जर बताया गया है।