Now Reading
भाजपा का डीएनए सौदेबाजी का बना , लेकिन इस बार कांग्रेस का इतना प्रचंड बहुुमत आएगा, कि सौदेबाजी का कोई स्कोप नहीं रहेगा: कमलनाथ

भाजपा का डीएनए सौदेबाजी का बना , लेकिन इस बार कांग्रेस का इतना प्रचंड बहुुमत आएगा, कि सौदेबाजी का कोई स्कोप नहीं रहेगा: कमलनाथ

मुरैना
यह चुनाव तय करेगा कि मध्यप्रदेश को किस पटरी पर ले जाएगा। भाजपा इस बार भी सौदेबाजी का पूरा प्रयास करेगी। भाजपा का डीएन की सौदेबाजी का बन गया है, लेकिन इस बार कांग्रेस का इतना प्रचंड बहुुमत आएगा, कि भाजपा को सौदेबाजी का कोई स्कोप नहीं रहेगा। जौरा में आयोजित कांग्रेस की सभा में आए पूर्व मुख्यमंत्री व मप्र कांग्रेस के मुखिया कमल नाथ ने यह बातें पत्रकाराें से चर्चा के दौरान कही।

कमल नाथ ने कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना के तहत हर महिला को 1500 रुपये महीने व 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात दोहराते हुए कहा, कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहनों को 18 साल बाद याद किया है। शिवराज सिंह ने भ्रष्टाचार का पाप धोने के लिए बहनों को याद किया है। आज देखिए हर जगह हड़ताल चल रही है। आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, अतिथि शिक्षक हड़ताल पर हैं। कुछ दिन पहले डाक्टर भी हड़ताल पर थे।प्रदेश में खोखली स्वास्थ्य व्यवस्था हो चुकी है, खोखली अर्थ व्यवस्था, खोखखी कृषि व्यवस्था, खोखली स्वास्थ्य व्यवस्था, खोखली अर्थ व्यवस्था, खोखली कानून व्यवस्था, खोखली औद्योगिक व्यवस्था और खोखली नदियां हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की 18 साल की सरकार का परिणाम है।
कमलनाथ ने कहा, कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। हमारा भटकता हुआ नौजवान, हमारा दुखी किसान, हमारा छोटा व्यापारी सब परेशान है। प्रदेश की तस्वीर सबके सामने है।भाजपा के संगठन के मुकाबले कांग्रेस के संगठन की मजबूती के सवाल पर उन्होंने कहा, कि हमारा चुनाव केवल भाजपा से नहीं है, बल्कि बढ़ते हुए भाजपा के संगठन से भी है। यह चुनाव हमारे लिए भी संगठन मजबूत करने के लिए है।हम गांव-गांव में संगठन को मजबूत कर रहे हैं। कमल नाथ ने पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस के मण्डल, सेक्टर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद जौरा मण्डी परिसर में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, जिला प्रभारी बालेंदु शुक्ला आदि मौजूद थे।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top