Now Reading
बिगड़ती कानून व्यवस्था और ग्वालियर में महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस का एसपी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

बिगड़ती कानून व्यवस्था और ग्वालियर में महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस का एसपी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

ग्वालियर,,,, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामलों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा आज ग्वालियर एसपी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया. आपको बता दें कि हाल ही में ग्वालियर के माधवगंज इलाके में काम से लौट रही एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात कर उसकी हत्या हुई थी ऐसे में महिला कांग्रेस ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों के विरोध में आज ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, जिला अध्यक्ष मीनू परिहार सहित महिला कांग्रेस की अनेक नेत्रीया यहां मौजूद रही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों में पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं है ग्वालियर में काम से लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात से ऐसे दुआ है उनकी यही मांग है कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें.

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top