फिर बदला मौसम का मिजाज, बादल छाने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट, रात में ठंडक

ग्वालियर। जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौमस फिर से बदल गया है रात में हल्के बादल होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे रात में ठंडक घट गई। सुबह बादल छाने से तेज धूप नहीं हो सकी। सुबह 10 बजे के बाद आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 36 डिसे के ऊपर दर्ज होगा। मौसम विभाग के अनुसार आठ अप्रैल को गरज-चमक के साथ फिर से बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा चल सकती है। छह से सात अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं, जिससे दिन में गर्मी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की वजह से रात में ठंडक रहेगी।
गत दिवस को सुबह हल्के बादल छाए, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ हो गया। जिससे अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में हल्की गर्म हवा चली। लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि अप्रैल भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार-बार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण मौसम बदल रहा है। इससे भीषण गर्मी नहीं हो पा रही है। अप्रैल में 36 से ऊपर तापमान पहुंचा है। अप्रैल का पहला सप्ताह काफी राहत भर रहा है। कश्मीर से आ रही ठंडी हवा के चलते रात में ठंडक है. दिन में बादल तापमान बढ़ोतरी नहीं होने दे रहे हैं। अगले 48 घंटे तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन ज्यादा गर्मी नहीं होगी।