13 वर्षीय किशोर के साथ पड़ोसी अंकल ने किया अप्राकृतिक कृत्य, मां ने थाने पहुंचकर पुलिस से की शिकायत

ग्वालियर। ग्वालियर के जनक गंज इलाके में रहने वाले 13 वर्षीय बालक के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुषकृत्य किया। वह बालक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, यहां उसने बच्चे के साथ गलत काम किया और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में जनक गंज थाना पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य और धमकाने की धाराओं में एफ आई आर दर्ज कर ली है।
जनक गंज थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि जनक गंज क्षेत्र में स्थित ढोली बुआ का पुल इलाके में रहने वाला तेरह वर्षीय किशोर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक राहुल उर्फ गुलाटी उसके पास आया। उसे बहला-फुसलाकर वह अपने साथ ले गया। उसके साथ उसने अप्राकृतिक कृत्य किया। जब बालक रोने लगा तो उसे धमकाया। उसका मुंह दबा दिया आरोपित ने धमकी दी कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो जान से मार देगा। किशोर अपने घर चला गया। यह वह गुमसुम बैठा हुआ था। जब उसकी मां ने उससे पूछा तो रोते हुए उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद उसकी मां उसे जनकगंज थाने लेकर पहुंची। जनकगंज थाना पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.