अरब सागर से आई नमी के कारण हो बदला मौसम का मिजाज, लगी बारिश की झड़ी

ग्वालियर. बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी के कारण शहर का मौसम बदल गया है शाम को काली घटाएं जाने के बाद अंचल में बूंदाबांदी हो गई और यह सिलसिला सुबह तक बदस्तूर जारी रहा इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर सहित अंचल में वर्षा, आंधी व ओलावृष्टि के आसार हैं।
48 घंटे में होने वाली वर्षा से फसलों को भारी हो सकता है, क्योंकि वर्षा, आंधी व ओले तीनों ही गेहूं, चना, सरसों को नुकसान पहुंचाएंगे। गत दिवस शहर सहित अंचल में वर्षा हुई। घाटीगांव व भितरवार क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को 25 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। फली से सरसों झड़ गई। गेहूं की फसल खेतों में लेट गई है। गेहूं में भी 25 प्रतिशत तक का नुकसान है। दाना पतला हो जाएगा और भूसा भी कम निकलेगा। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि आगे भी वर्षा के आसार हैं। अब हर फसल को नुकसान होगा।
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। राजस्थान में एक चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। अरब सागर से भी नमी आ रही है। द्यबंगाल की खाड़ी से उत्तर भारत तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से भी पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है।
– मध्य प्रदेश के ऊपर अरब सागर व बंगाल की खाड़ी की नमी इकट्ठा हो रही है। दक्षिण पूर्वी व पश्चिमी हवाएं भी प्रदेश के ऊपर टकरा रही हैं।