Now Reading
दुष्कर्म के मामले में सजा मिलने के बाद कोर्ट से भागे आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर

दुष्कर्म के मामले में सजा मिलने के बाद कोर्ट से भागे आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर

ग्वालियर. सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट से सजा मिलने के बाद फरार हुए आरोपियों के मकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उनके मकानों को जमींदोज किया है. घर में चोरी के इरादे से घुसकर मकान मालिक की बेटी के साथ इन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था इनके महलगांव स्थित मकान जिला प्रशासन ने जमींदोज कर दिए। आरोपित कुछ दिन पहले ही कोर्ट में 25-25 साल की सजा सुनाई जाने के बाद भाग गए थे और बाद में दवाब बढ़ा तो सरेंडर कर दिया।इसके अलावा जिला प्रशासन ने पुलिस व निगम अमले के साथ 24 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन को भी मुक्त कराया और पूरी बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। यह पूरा कब्जा किसका था यह प्रशासन को पता नहीं चल सका।
एंटी माफिया अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा ग्राम महलगांव के सर्वे क्रमांक 971 की शासकीय भूमि में निर्मित दो मकानों को तोड़ा गया। इसके अतिरिक्त महलगांव के सर्वे क्रमांक 971 की 400 वर्गफुट व सर्वे क्रमांक 970 की 20 हजार वर्गफुट भूमि कुल 24 हजार वर्गफुट भूमि को भी मुक्त कराया गया।पूरी जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर गेट लगा लिया गया था और प्लाट काटने की तैयारी चल रही थी। अपर सत्र न्यायालय में गुरुवार को लूट-डकैती व सामूहिक दुष्कर्म के दोषी मुकेश उर्फ मुक्की, गोलू उर्फ भगवान परिहार ने सरेंडर कर दिया था। न्यायालय ने दोनों दोषियों को 28 फरवरी को 25-25 साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनते ही दोनों कटघरे से भाग गए थे। आरोपितों ने 20 अगस्त 2017 को सिंधिया नगर के पास वाली पहाड़ी पर सामूहिक दुष्कर्म व लूट व डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top