Now Reading
विश्व महिला दिवस पर यातायात की कमान संभालेंगी महिला पुलिस कर्मी, वाहन चालकों को देंगी समझाईश

विश्व महिला दिवस पर यातायात की कमान संभालेंगी महिला पुलिस कर्मी, वाहन चालकों को देंगी समझाईश

भोपाल। विश्व महिला दिवस पर पूरे प्रदेश में यातायात की कमान संभालने के लिए महिला पुलिस बल को लगाया जाएगा इस दौरान वे वाहन चालकों को यातायात के नियमो की भी समझाईश देंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाना है। वहीं प्रदेश में यातायात जागरुकता को लेकर इसी दिन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष महिला दिवस के दिन ही होली होने के कारण 6 मार्च को यातायात विभाग द्वारा यह पहल की जाएगी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और प्रदेश के अन्य शहरों में उपलब्ध पुलिसबल की सहायता से उत्तम गणवेश में महिला अधिकारी एवं कर्मचारी यातायात नियंत्रण के कार्य को संचालित करेंगी। प्रदेश के शहरों के सभी चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ही लगाई जाएगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक के माध्यम से निर्देश जारी किए गए हैं।
महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की पहल
महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग द्वारा यह पहल की जा रही है। 6 मार्च को सुबह 8 बजे से प्रदेश के विभिन्न शहरों में महिला पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगी। इस दौरान वह वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी देती नजर आएंगी। प्रदेश के हर शहर और कस्बों में यह नजारा देखने को मिलेगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में हजारों महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें महिला पुलिस आरक्षक से लेकर अधिकारी रैंक की महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। इनके माध्यम से हेलमेट धारण न करना, सीट बेल्ट न लगाना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, ओवर स्पीडिंग के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जाएगी।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top