रूद्राक्ष अभिमंत्रित महायज्ञ में 1 लाख 8 हजार रुद्राक्ष अभिमंत्रित कर शहर में होगा वितरण, निकलेगी शिव बारात

ग्वालियर.
जनमानस के कल्याण और विश्वशांति के लिए शहर में दो दिवसीय रूद्राक्ष अभिमंत्रित महायज्ञ की शुरूआत 27 फरवरी से होगा। इसमें संतों और धर्म गुरुओं के सानिध्य में विधि विधान से 1 लाख 8 हजार रुद्राक्ष को अभिमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद इन्ही रुद्राक्ष को घर घर जाकर वितरित किया जाएगा। यह बात चंबल विकास मंच के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर और कार्यक्रम संयोजिका हेमलता चौहान ने प्रेस क्लब में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।उन्होंने बताया कि महायज्ञ की शुरुआत 27 फरवरी को कोटेश्वर मंदिर में पुजा अर्चना से होगी। इसके बाद वहीं से शिव बारात निकाली जाएगी। यह बारात किलागेट, हजीरा, चार शहर का नाका, सागरताल चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल तोमर फार्म हाउस रजवाड़ा गार्डन के पास पहुंचेगी। इसके बाद दूसरे दिन 28 फरवरी को 1 लाख 8 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण शुरु होगा। इसके बाद संतो और विद्वानों द्वारा 1 लाख 8 हजार रुद्राक्षों को अभिमंत्रित किया जाएगा। इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए पंजीयन की शुरुआत हो चुकी है।