पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28 फरवरी तक मौसम में रहेगा उतार चढ़ाव, मार्च की शुरुआत से शुरू होगा गर्मी का कहर

ग्वालियर.
हवा में आ रही नमी के कारण शहर का मौसम बदल गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। 13.5 डिसे तापमान रिकार्ड हुआ, जिससे रात में ठंडक बरकरार रही, लेकिन दिन भी राहत रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिसे के बीच दर्ज हो सकता है।। मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी को जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 27 फरवरी तक रहेगा। 28 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस वजह महीने के अंत तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बादल छाएंगे और रात में ठंडक घटेगी।
फरवरी का मौसम पश्चिमी विक्षोभों से प्रभावित रहा। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभों का आना जारी रहा, जिसकी वजह से फरवरी में ठंड नहीं पड़ी। समय से पहले मौसम में बदलाव आने से गर्माहट आ गई। दिन व रात के तापमान सामान्य ऊपर बने हुए हैं। उत्तरी हवा स्थिर नहीं हो सकी और पश्चिमी हवा के चलने से मौसम में गर्माहट रही। इस गर्मी से फसल प्रभावित हो रही है। क्योंकि समय से पहले गर्मी आने की वजह से फसल का दाना पतला हो सकता है। गत दिवस बादल छा गए थे, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने से 30.6 डिग्री सेल्सियस (डिसे) पर आ गया, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। शाम चार बजे के बाद बादलों ने सूरज को ढंक लिया, लेकिन बादलों के चलते रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।जम्मू कश्मीर में जो पश्चिमी आ रहे हैं, वह काफी कमजोर हैं, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों का मौसम प्रभावित नहीं होगा। बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा के आसार नहीं है। बादलों से दिन में गर्मी से राहत रहेगी।मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभों का आना जारी रहेगा। इसकी वजह से मार्च का मौसम भी प्रभावित रहेगा।