उत्तरी हवा के शांत होने के बाद लगातार बढ़ रही गर्मी, सुबह के समय रही हल्की धुंध

ग्वालियर। उत्तरी हवा के शांत होने से शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जो सामान्य से 2.2 डिसे अधिक रहा। रात में ठंडक कम रही, लेकिन सुबह सात बजे के बाद मौसम बदल गया। सुबह हल्की धुंध रही। उत्तरी हवा चलने की वजह से ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में गिरावट के आसार है। इससे दिन में गर्म कपड़े पहननने पड़ेगें। 18 फरवरी को जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण ठंड की वापसी की संभावना कम है। अब तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। ठंड विदाई की ओर है।
जम्मू कश्मीर में दो से तीन दिन के अंतराल में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इनके लगातार आने की वजह से उत्तरी हवा स्थिर नहीं हो पा रही है। डेढ़ से दो दिन ही उत्तरी हवा चल पाती है, उसके नया पश्चिमी विक्षोभ आ जाता है। इस कारण मौसम में ठंडक नहीं आ पा रही है। शहर का मौसम बदल गया है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है।गर्म कपड़े पहनने पर गर्मी का अहसास हो रहा है। सूर्य अस्त के बाद बाद भी ठंडक ज्यादा नहीं बढ़ रही है। मौसम सामान्य रह रहा है। गत दिवस अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिसे व न्यूनतम तापमान 0.7 डिसे अधिक रहा। गत दिवस की तुलना में शुक्रवार को दिन में ठंडक रहेगी। उत्तरी हवा चलने की वजह से दिन में ठंडक का अहसास होगा और गर्म कपड़े पहनने पड़ेंगे।