Now Reading
सामान्य से अधिक हुआ तापमान, रात के बाद अब दिन में भी बढ़ी गर्मी, गर्म कपड़े हुए गायब

सामान्य से अधिक हुआ तापमान, रात के बाद अब दिन में भी बढ़ी गर्मी, गर्म कपड़े हुए गायब

ग्वालियर. मौसम परिवर्तन के साथ ग्वालियर चंबल अंचल मैं लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है और तापमान सामान्य से अधिक हो चुका है जिसके कारण रात के साथ ही दिन में भी गर्म कपड़े गायब होते जा रहे हैं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरी हवा शांत हो गई। इससे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। इससे रात में ठंड घट गई, लेकिन दिन में धूप तेज रही , इससे दिन में धूप की चुभन बढ़ेगी। गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगले 24 घंटे में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे मौसम में ठंडक नहीं रहेगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हो सकता है, जो सामान्य से चार डिग्री ऊपर रहेगा। 18 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके असर के कारण ठंड की वापसी की संभावना नहीं है।

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने की वजह से उत्तरी हवा चलना शुरू हो गई थी। यह हवा अपने साथ कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही थी, जिससे दिन व रात में ठंडक आ गई थी और लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े थे। नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। 17 फरवरी तक मौसम में गर्माहट रहेगी, जिससे दिन गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ेगी। रात में भी ज्यादा गर्म कपड़े नहीं पहनने पड़ेंगे। गत दिवस दिन का तापमान बढ़ गया था, जिससे दिन में ठंड घट गई थी। इस बार मौसम में काफी उतार चढ़ाब बने हुए हैं।18 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इसके असर के कारण ठंड की वापसी की संभावना नहीं है। बीते दिनों जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने की वजह से उत्तरी हवा चलना शुरू हो गई थी। यह हवा अपने साथ कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही थी, जिससे दिन व रात में ठंडक आ गई थी और लोगों ने फिर से गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए थे।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top