टैंट हाउस संचालक पर फायरिंग करने वालों का अभी भी नहीं लगा सुराग, पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल पर कर रही काम

ग्वालियर। ग्वालियर के हजीरा आरा मिल इलाके में एक रोज पूर्व दिन दहाडे टैंट हाउस संचालक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है ना ही टैंट हाउस संचालक के परिजन इस मामले में पुलिस को कोई ठोस जानकारी दे पाए हैं एैसे में पुलिस लगातार इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है जिससे की टैंट हाउस संचालत पर फायरिंग करने वालों का सुराग लगाकर उन्हे दबोचा जा सके।
आपको बता दें कि एक रोज पूर्व दिन दहाडे टेंट हाउस संचालक पर जानलेवा हमला उस समय हुआ था जब वह अपनी बाइक से जा रहा था, इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली उसके कूल्हे की हड्डी में लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली मारने वाले कौन हैं, उसे क्यों गोली मारी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना हजीरा इलाके में हुई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे आरोपितों की पहचान हो सके।आरामिल का रहने वाला जितेंद्र छापरिया टेंट का काम करता है। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी बाइक से घर से किसी काम के लिए निकला। वह आरामिल औद्योगिक क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी पीछे से बाइक सवार उसे गोली मारकर भाग गए। गोली लगने से वह बाइक सहित जमीन पर गिर पड़ा।उसने मदद के लिए शोर मचाया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस इसमें रंजिश का एंगल खंगाल रही है। फिलहाल आरोपितों की पहचान भी नहीं हो सकी है, क्योंकि जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह हमला करने वालों को नहीं जानता है।
टैंट हाउस संचालक का भाई खुद को बता रहा भाजपा कार्यकर्ता
आपको बता दें कि टैंट हाउस संचालक जितेन्द्र छापरिया के भाई राहुल छापरिया ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताया है। जितेंद्र को पीछे से गोली मारी। उसे लगा किसी ने पत्थर मारा है, वह जब गिरा और पीछे हाथ लगाया तो खून निकल रहा था। इसके बाद बाइक सवार युवकों के हाथ में कट्टा देखा। तब उसे समझ आया कि उसे गोली मार दी गई है।जिसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।