विकास यात्रा में नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां लोगों ने बताई परेशानी, वार्ड 21 में बीज विकास निगम अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली विकास यात्रा
February 9, 2023

ग्वालियर। शहर की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही विकास यात्राओं में जहां भाजपा नेता अपनी सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं, तो जनता उन्हें अपनी समस्याएं गिना रही हैं। यात्राओं के दौरान प्रत्येक समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया जा रहा है आज बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल के नेतृत्व में वार्ड 21 के दुल्लपुर से विकास यात्रा निकाली गइ जो कि नारायण बिहार कॉलोनी में जाकर समाप्त हुई।। यहां विकास यात्रा लेकर पहुंचे बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को लोगों ने सड़क और सीवर समस्या को लेकर घेरा। इस पर बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने तुरंत ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान वार्ड पार्षद बृजेश श्रीवास वार्ड संयोजक नरेश माहौर सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी यहां मौजूद रहे।