Now Reading
सर्दी ने ली विदाई, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस पर पहुंचा, रात में भी घटी ठंड

सर्दी ने ली विदाई, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस पर पहुंचा, रात में भी घटी ठंड

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल अंचल में अब सर्दी विदाई की बेला में पहुंच गई है और तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है आलम यह है कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस के करीब पहुंच गया है जो कि सामान्य से चार डिग्री सैल्सियस अधिक है। उत्तरी हवा के थमने की वजह से शहर का मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुचं गया, जिससे रात में ठंड घट गई है। दिन में भी ठंड रही है। इससे गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है। दस साल में पहली बार फरवरी का पहला व दूसरा सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रहा है. यह मौसम फरवरी के अंत में होता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापान में बढ़तोरी के आसार जताए हैं।

जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे है। इस कारण उत्तरी हवा नहीं चला पा रही है। पांच फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे असर से पश्चिमी हवा चलेगी। यह हवा अपने साथ गर्माहट लेकर आ रही है। हर दिन तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हो रहा है। तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया। जिससे दिन में धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया है। पेड़ों में भी पतझड़ दिखने लगा है। ठंड ने विदाई के संकेत दे दिए हैं।पूरे हफ्ते ठंड की वापसी की संभावना कमअगले हफ्ते भी ठंड की वापसी की संभावना कम है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो उत्तरी हवा को रोक रहा है। पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहे हैं। इस वजह से ठंड आने की उम्मीद कम है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहेगा। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊप रहेगा।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top