पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, बढ़ने लगा तापमान, 17 के बाद लू की तीसरी लहर

ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। इस कारण शुक्रवार को हवा का रुख राजस्थान की ओर से हो गया है। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सामान्य से 3.4 डिसे अधिक रहा। दिन में गर्मी की चुभन बढ़ गई। हल्के बादल भी छाए, जिससे आंधी जैसा मौसम भी रहा। सूर्य अस्त के बाद आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार धीर-धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगी। 17 से 20 अप्रैल के बीच लू चल सकती है। अप्रैल में लू की तीसरी लहर रहेगी, लेकिन यह लहर तीन दिन की रह सकता है।जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हवा में नमी बढ़ गई थी। हवा का रुख भी उत्तर पश्चिम हो गया था। दिन में बादल छा रह थे। इससे दिन में गर्मी गघट गई। गर्मी की चुभन थी वह कम थी। लोग राहत का अहसास कर रहे थे। लेकिन अब तापमान का बढ़ना शुरू हो गया है। इससे दिन में गर्मी बढ़ गई। गर्मी बढ़ने से दोपहर में तेज हवा भी चली। रात में उत्तर पश्चिमी हवा चलने से तापमान स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। इस कारण तापमान बढ़ रहा है। ग्वालियर-चंबल संभाग में दो दिन के लिए लू चल सकती है। 20 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी रुक जाएगी।