Now Reading
किसान व उसके भतीजे को गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान नहीं

किसान व उसके भतीजे को गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान नहीं

ग्वालियर। घाटीगांव हाइवे पर स्थित सिमरिया टांका में गुरुवार की आधी रात को चाचा-भतीजे को गोली मारने वाले बाइक सवार बदमाशों की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। इस्माइल व उसके भतीजे शाहरूख के पैस में गोली लगी है। घायलों का कहना है कि वह रात को खेत में पकी खड़ी गेंहू की फसल की रखवाली कर रहे थे। खेत के पास दो बाइक सवार नजर आये। दोनों युवकों को टोकते ही गोली चला दी। घायल इस्लाम खान व उसके भतीजे शाहरूख इलाज के लिए जेएएच में भर्ती हैं। घाटीगांव थाना पुलिस ने घटना के बाद से चाचा-भतीजे को गोली मारने के कारण में उलझी हुई है।

सिमरिया टांका निवासी इस्लाम खान खेत में कटने के लिए गेंहू की फसल खड़ी है। गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद वह अपने भतीजे के साथ शाहरूख के साथ खेत पर रखवाली करने के लिए आ गया। रात 12 बजे के लगभग उन्हें के पास किसी बाइक के रूकनेकी आवाज आई।और दो लोगों की परछाई नजर आई- इस्लाम खान ने आवाज लगाई कि कौन हैं? दूसरी तरफ से जवाब की बजाये सीधा फायर आया। रात के अंधेरे में बदमाशों का इतना सटीक निशाना था कि चाचा-भतीजे के पैर में गोली लगी। दोनों की दर्द से चीख निकल गई और पैर पकड़कर दोनों ही बैठ गये। गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से बाइक से भाग गये। खेत में गोली चलने की सूचना मिलते ही घायलों स्वजन गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने किसान और उसके भतीजे को गोली मारकर भागे बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के गांवों के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टटोलना शुुरू कर दिया है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top