खरगोन में जिनके घर जले, उनके घर मध्य प्रदेश सरकार बनाएगी : शिवराज सिंह

भोपाल । खरगोन दंगे में जिन लोगों के घर जले हैं, उनके घर सरकार बनाएगी। जिन्होंने घर जलाए हैं, उनसे ही वसूली की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डा. आंबेडकर जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हनुमान जन्मोत्सव, गुड फ्राइडे, ईद जैसे त्योहार प्रेम वभाईचारे से मनाइए। किसी भी जात, पात, धर्म के लोगों कोे घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी को सम्मान और सुरक्षा देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खरगोन में गरीबों के घर जल गए। इसमें अनुसूचित जाति के लोग भी थे। जिन्होंने घर जलाए, उन पर कार्रवाई हो रही है तो दिग्विजय सिंह को दर्द होता है। वे झूठे फोटो पोस्ट कर रहे हैं। वे प्रदेश में आग लगाना चाहते हैं। लोगों को भड़का कर शांति भंग करना चाहते हैं।