आंध्र प्रदेश में रसायन फैक्टरी में आग, 6 की मौत, मृतकों में 4 बिहार के

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मुसुनुरु गांव में पोरस प्राइवेट लिमिटेड नामक एक रासायनिक कारखाने में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक कंटेनर के लीक होने के बाद पॉलिमर कच्चे माल की डिलीवरी करने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा, दुर्घटना के समय 18 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। पीड़ितों को बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा और नुजीवीडु में स्थानांतरित कर दिया गया।राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने अपने ही दल के विधान पार्षद (एमएलसी) सौरभ कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि सौरभ गरीबों से पैसा लूटकर अमीर बने हैं। अब उसी पैसे के बल पर विधान एमएलसी बन गए हैं। सारी संपत्ति गरीबों से हड़पी है और अब 50 लाख रुपये का बाथरूम बना रहे हैं। सौरभ पश्चिमी चंपारण से हाल में ही राजद से एमएलसी चुने गए हैं। तेजप्रताप ने सौरभ पर अन्य कई आरोप लगाए। उन्हें अय्याश बताया और केंद्र सरकार से सीबीआइ जांच की मांग की। कहा कि कैसे एमएलसी बने हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।बुलेट ट्रेन का परीक्षण 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा। हवाई जहाज इसी रफ्तार से उड़ान भरते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का पहला परीक्षण 2026 में गुजरात के बिलिमोरा और सूरत के बीच होगा, इसके बाद अन्य सेक्शन में परीक्षण किए जाएंगे। ट्रेनों की परिचालन गति 320 किमी प्रति घंटे होगी। यह यात्रियों और हवाई यात्रा के लिए प्रतिस्पर्धा के लिए एक गेमचेंजर होगा। बुलेट ट्रेनों में कम चेक-इन समय, अधिक लेग स्पेस और सबसे बढ़कर, कनेक्टिविटी होगी। ये सुविधाएं आन-बोर्ड हवाई जहाज में नहीं मिल पाती हैं। एक अधिकारी ने कहा कि हम 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से परीक्षण करेंगे, लेकिन परिचालन की गति 320 किमी प्रति घंटे ही रहेगी। ये ट्रेनें विशेष पटरियों पर चलेंगी जिन्हें स्लैब ट्रैक सिस्टम कहा जाता है। इन्हें जापान द्वारा पेटेंट किए गए ट्रैक के निर्माण के लिए एचएसआर तकनीक के रूप में जाना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें इन पटरियों पर चलने लायक होंगी। सूत्रों ने कहा कि सेवाएं इकोनामी-क्लास फ्लाइट के बराबर किराए पर आएंगी और फ्र ी-सामान की सीमा अधिक होने की संभावना रहेगी।