Now Reading
खरगोन में कर्फ्यू में दी गई ढील, BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- हिंसा के लिए PFI कर रहा फंडिंग

खरगोन में कर्फ्यू में दी गई ढील, BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- हिंसा के लिए PFI कर रहा फंडिंग

खरगोन दंगे को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। शर्मा ने कहा है कि इस घटना के तार में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े हो सकते हैं। PFI इस तरह की हिंसा के लिए फंडिग कर रहा है। PFI ने पहले और अभी भी की इस तरह की हिंसा में फंडिग की है। शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नक्सलवाद और आतंकवाद का समर्थन करते हैं। भारत की सेना पर प्रश्न खड़ा करते हैं। इनकी कड़ी जांच होनी चाहिए।

कर्फ्यू में दी गई ढील
खरगोन में आज सुबह 10 से 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। छूट सिर्फ महिलाओं के लिए रही। गाड़ियां ले जाने की परमिशन नहीं दी गई। ढील सिर्फ किराना, सब्जी, दूध और मेडिकल के लिए ही दी गई।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top