सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ मनाई आंबेडकर जयंती,डा आंबेडकर के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

ग्वालियर.। शहर में संविधान निर्माता डा भीम राव आंबेडकर की जयंती सामाजिक न्याय व सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ मनाई जा रही है। भाजपा 944 बूथों पर गुरुवार की सुबह बाबा साहेब का चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सुबह साढ़े आठ बजे फूलबाग स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए किये गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता जताई। भाजपा की महानगर इकाई के नेतृत्व में कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। इसके साथही शहर में कई जगहों पर डा. अाम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन सभी आयोजनों में डॉ. अांबेडकर के कामों व उनके आदर्शों को बताया गया।
विधायक सतीश सिकरवार, प्रवीण पाठक, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुनील शर्मा, वासुदेव शर्मा, अमर सिंह माहौर. इब्राहिम पठान हेबरन सिंह कंसाना, रश्मि परिहार बालेंदुर शुक्ला, लतीफ खां बल्लू, राजेंद्र नाती, कल्लू दीक्षित राजकुमार शर्मा वीर सिंह तोमर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर ने समाज सुधारक के रूप में समाज को एक नई दिशा दी। वे शिक्षा के पक्षधर थे। और छुआछूत रुपी बीमारी से समाज के मुक्त कराया। बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक है। कांग्रेस ने डा आंबेडकर के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा सामाजिक न्याय के रूप में पखबाड़ा मना रही है- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर डा आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रतिमास्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी व अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब की जयंती सामाजिक न्याय पखखबाड़े के रूप में मना रही है। यह कार्यक्रम 7 अप्रैल से शुरू हुए हैं और इनका समापन 20 अप्रैल को होगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि सामाजिक न्याय व समरसता के पक्षधर थे। और उनके विचार आज भी हमे प्रेरणा देते हैं।