Now Reading
पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती ने रायसेन किला पर मंदिर के ताला खुलने तक अन्न त्यागा

पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती ने रायसेन किला पर मंदिर के ताला खुलने तक अन्न त्यागा

रायसेन। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रायसेन किला के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रायसेन पहुंच गई है। हालांकि समर्थकों को किले जाने से पहले ही रोक दिया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती ने रायसेन किला पर मंदिर के ताला खुलने तक अन्न त्यागने की घोषणा की है। गर्भगृह का ताला खुलवाने को लेकर प्रशासन की सांसें फूल हुई हैं।

सुश्री भारती यदि गर्भगृह में प्रवेश करके शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहेंगी तो व्यवस्था करना मुश्किल हो रही है। इसलिए कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने सुश्री भारती को पत्र लिखकर वस्तु स्थिति से पहले ही अवगत करा दिया था।रायसेन का किला एवं उसमें स्थित शिव मंदिर केन्द्रीय पुरातत्व विभाग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन है।

मंदिर का गर्भगृह केन्द्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा सिर्फ महाशिवरात्रि पर खोला जाता है। शेष दिनों में यह बंद रहता है। रोजाना निर्धारित समय में दर्शक, पर्यटक दरवाजे के बाहर से शिवलिंग एवं अन्य पुरातात्विक महत्व की संरचनाओं का अवलोकन कर सकते हैं। जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा शिव मंदिर के गर्भगृह को खोलने का निर्णय नहीं लिया जा सकता है। जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती के 11 अप्रैल के प्रवास हेतु केन्द्रीय पुरातत्व विभाग को अवगत कराया है। केन्द्रीय पुरातत्व विभाग यदि अनुमति दे देता है तो जिला प्रशासन तत्काल सुश्री भारती को अवगत कराएगा। अभी की स्थिति में जिला प्रशासन का प्रयास है कि 11 अप्रैल से पहले कोई उत्तर केन्द्रीय पुरातत्व से प्राप्त हो। इन तथ्यों से जिला प्रशासन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती को अवगत कराया गया है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top