बागी-समर्पण के पचास साल पूरे होने पर महात्मा गांधी सेवाश्रम जौरा होगा तीन दिवसीय आयोजन
April 9, 2022

ग्वालियर।
आगामी 13 से 15 अप्रैल को बागी-समर्पण के पचास साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय आयोजन महात्मा गांधी सेवाश्रम जौरा (मुरैना) में आयोजित किया जा रहा है। 14 अप्रैल 1972 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण व उनके साथियों के प्रयास से चंबल घाटी में बागियों का सामूहिक समर्पण संभव हुआ था। विश्व के इतिहास की यह एक अनूठी घटना है जिसने अहिंसा के प्रति लोगों में विश्वास पैदा किया।
इस आयोजन की जानकारी *बैजातल स्थित इंडियन काफी हाउस में सुप्रसिद्ध गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता राजगोपाल पी वी व रन सिंह परमार ने दी।