Now Reading
फोटो प्रतियोगिता में अब्बल रहा वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट रवि उपाध्याय का खींचा फोटो,महेश झा और राजेश जायसवाल रहे दूसरे नम्बर पर

फोटो प्रतियोगिता में अब्बल रहा वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट रवि उपाध्याय का खींचा फोटो,महेश झा और राजेश जायसवाल रहे दूसरे नम्बर पर

ग्वालियर(इंडिया शाम तक)।भाजपा स्थापना दिवस पर लगाई गई फ़ोटो प्रदर्शनी में फोटोजर्नलिस्ट रवि उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महेश झा ने द्वतीय एवं राजेश जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रघुवीर कुशवाह एवं विनोद माहुने को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने स्थापना दिवस के मौके पर इस चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। कलावीथिका में आयोजित की गई इस प्रदर्शनी में लगाये गए चित्रों की प्रतियोगिता भी हुई इसमें पहले स्थान पर रहा वरिष्ठ फोटोग्राफर रवि उपाध्याय द्वारा खींचा गया चित्र।
बाद में यहां सम्मान समारोह भी हुआ जिसके मुख्य अतिथि थे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य,वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा ,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी जबकि निर्णायक और मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेश के समूह संपादक अतुल तारे ने मौजूद रहकर अपना उदबोधन दिया।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top