सीएम शिवराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी स्थापना दिवस की बधाई

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा, राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए समर्पित संगठन भाजपा के स्थापना दिवस की भाजपा परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। यह दिन हमें राष्ट्र सेवा के पावन व्रत और अंत्योदय के उत्थान के संकल्पों की याद दिलाता है। देश और समाज हित ही परम ध्येय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में हम सभी शिक्षित, समर्थ और नये भारत के निर्माण के प्रयासों में जुटे हैं।
सीएम शिवराज ने लिखा कि श्रद्धेय श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल जी के सपनों का भारत हम मिलकर बनाएंगे। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र हित ही सर्वोपरि है। इस पवित्र ध्येय के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित है। भाजपा का यह स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं को सेवा पथ पर बढ़ने के लिए नव ऊर्जा प्रदान करता है। सभी साथियों को स्थापना दिवस की पुन: बधाई