उत्तरी हवाओं से रात में रही गर्मी से राहत ,दिन में राजस्थान की हवाएं कर रही परेशान

ग्वालियर। राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से लगातार दो दिन से शहर लू की चपेट में है। सोमवार-मंगलवार की रात उत्तर पश्चिमी हवा चली, जिससे न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सयस रिकार्ड हुआ। तापमान सामान्य रहा। इससे रात में गर्मी से राहत रही। सुबह सात बजे तक ठंडक का अहसास रहा, लेकिन दोपहर में हवा का रुख राजस्तान से हो जाएगा, जिससे दिन में गर्मी उड़ान भरेगी। पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गर्मी में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। तीव्र लू भी चल सकती है। 7 अप्रैल तक लू जारी रहेगी।
पिछले तीन दिनों से ग्वालियर सहित अंचल में राजस्थान की ओर से हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं अपने साथ राजस्थान की गर्मी लेकर आ रही है। इससे सुबह 11 बजे के बाद शहर गर्मी से तपने लगता है, जिससे पांच घंटे तक लू जारी रही है और भीषण गर्मी से शहर झुलस रहा है। गत को राजस्थान से आने वाली हवा की गति 6 किमी प्रतिघंटा रही। दोपहर ढाई बजे भीषण गर्मी हो रही। लगातार दूसरे दिन लू रहने से वातावरण भी गर्म हो चुका है, जिससे गर्मी का अहसास अधिक है। लगातार तीसरे दिन भी गर्मी लू से तीव्र लू के आसार हैं।बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफानआया है। यह तूफान हवा को अपनी ओर खींच रहा, जिससे राजस्थानी हवाएं मजबूत हुई है। इससे पांच दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाएगा। इससे तीव्र लू चलेगी। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल तक लू के आसार भी जताए हैं।