Now Reading
जीडीसीए ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया

जीडीसीए ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया

ग्वालियर। ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं संजय आहूजा को सचिव बनाया गया है।आहूजा करीब ढाई साल से सचिव पद की दौड़ में शामिल थे। आहूजा इससे पहले उपाध्यक्ष पद पर थे और वे संगठन में बतौर सचिव पद जैसी ही जिम्मेदार निभा रहे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया जीडीसीए में संरक्षक का दायित्व निभाएंगे। प्रशांत मेहता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है । संगठन में एक नए चेहरे के रूप में जीवाजी विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व निर्देशक डा.राजेंद्र सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। जीडीसीए के नए पदाधिकारियों की पुष्टि नवयुक्ति अध्यक्ष प्रशांत मेहता ने की और कहा कि सभी का कार्यकाल एक साल रहेगा। संगठन में कुछ नए सदस्य भी जोड़े हैं। साथ ही क्रिकेट और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए जल्द नई समितियों की घोषणा की जाएगी है।महान आर्यमन: जीडीसीए में उपाध्यक्ष के तौर पर नई पारी की शुरुआत करने वाले महान आर्यमन वर्ष 2018 में 76वें सदस्य के तौर पर संगठन में शामिल हुए थे। हालांकि, पिछले तीन साल में चार सदस्यों का देहांत होने से यह संख्या 72 रह गई है। जीडीसीए की नई कार्यकारिणी में पांच नए सदस्य जुड़ने की बात कही जा रही है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top