Now Reading
बैंक मैनेजर के यहां लोकायुक्त छापे में डेढ करोड की संपत्ति मिली

बैंक मैनेजर के यहां लोकायुक्त छापे में डेढ करोड की संपत्ति मिली

इंदौर। शहर के मानवता नगर में नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर राजा राम शिंदे के यहां लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की। लोकायुक्त को आय से अधिक सम्पत्ति होने की मिली थी शिकायत। लोकायुक्त की चार टीमों की इंदौर सहित मनावर व कुक्षी में भी यह कार्रवाई चल रही है। मुख्य कार्रवाई मनावर में चल रही है। इस समय तक राजा राम शिंदे के पास से डेढ़ करोड की संपत्ति मिली है, जिसमें कारें, मकान, दो पहिया वाहन शामिल हैं।

राजा राम शिंदे इस समय मनावर में पदस्थ हैं और लोकायुक्त की मुख्य कार्रवाई मनावर में ही की जा रही है। इसके अलावा कुक्षी में भी कार्रवाई जारी है। राजा राम की नर्मदा झाबुआ बैंक में पोस्टिंग क्लर्क के तौर पर हुई थी और दो साल पहले ही पदोन्नत कर मनावर में प्रबंधक बनाया गया था। राजा राम के खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। राज्य सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना में राजा राम ने रुपये लेकर हेरफेर किया था।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top