केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट बैठक में DA को लेकर हो सकता है फैसला

केंद्र सरकार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी का ऐलान कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। सभी केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 01 जनवरी 2022 से मिलेगा। इस बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
इस वित्तीय वर्ष की अंतिम कैबिनेट बैठक आज 30 मार्च 2022 को हो रही है। बैठक में 3% डीए बढ़ाने पर मंजूरी दी जा सकती है। अगर इसे मंजूरी मिलती है तो कर्मचारियों के मार्च वेतन के साथ नया डीए खाते में जमा किया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ-साथ जनवरी-फरवरी का बकाया भी दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में कुल 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल डीए 31 फीसदी मिल रहा है।सरकार अगर डीए में बढ़ोतरी का ऐलान करती है तो इस फैसले से 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इसके बाद अब अगले महंगाई भत्ते की गणना जुलाई 2022 में की जाएगी। AICPI-IW (औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के दिसंबर 2021 के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक दिसंबर में यह आंकड़ा 0.3 अंक गिरकर 125.4 अंक पर आ गया। नवंबर में यह आंकड़ा 125.7 अंक था और दिसंबर में 0.24 फीसदी की कमी आई, लेकिन इसका महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर कोई असर नहीं पड़ा है।