चित्रगुप्त धाम पर 65 बांमासिक शिव अभिषेक कार्यक्रम संपन्न और डॉ खरे हुए सम्मानित

दतिया-चित्रगुप्त धाम गला मंडी कि पीछे 65 बांमासिक शिव अभिषेक कार्यक्रम श्रीमती मीना पत्नी अशोक श्रीवास्तव पीतांबरा पुरी वाले द्वारा किया गया और बेटी क्लब दतिया के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव जी ने समिति संयोजक डॉ राकेश खरे के कार्यों की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। और पंडित अन्नू भगत की टीम के द्वारा संगीत मय सुंदरकांड का पाठ भी कराया। संगीतमय पाठ से नन्नी सी परी शान्बी पुत्री अपूर्वा श्रीवास्तव करीबन उम्र 2 बर्ष झूम-झूम नृत्य करने लगी उसे देखकर सब लोग तालियां बजाने लगे। शिव अभिषेक समिति में करीबन 150 कायस्थ लोग सम्मिलित हो चुके हैं। इसके संयोजक डॉ राकेश खरे जी है और कार्यक्रम के अन्त भण्डारा किया जाता है। उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सिंधवारी,के पी श्रीवास्तव,मंजू श्रीवास्तव,रंजना भटनागर,एड.महेश श्रीवास्तव एड.अनिल खरे,राजेंद्र महालोटिया,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,सुरेंद्र श्रीवास्तव देवेंद्र सिलारपुरिया,राममोहन श्रीवास्तव,आनंद श्रीवास्तव, अंजनी खरे,जगमोहन सक्सेना, श्रीवास्तव,बृजमोहन श्रीवास्तव (फौजी)आदि बहुत से कायस्थ परिवार के लोग उपस्थित थे।