दरवाजे पर घर मालिक को गोलियों से भूना, तीन थे हमलावर, पुलिस जुटी जांच में,मृतक की पत्नी ने लगाया बेटी के ससुराली जनो पर आरोप

भिण्ड। सिटी कोतवाली अंतर्गत बीएसएनएल भवन के पीछे एक 55 वर्षीय पुरुष की तीन हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। ये सारा नजारा मृतक की पत्नी ममता ने पहली गोली की आवाज पर जागने के बाद किवाड़ की सांस में से देखा सो पुलिस को बताया, व्यानो के आधार पर पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। दो संदिधों को उठाया भी है।
दरअसल मामला सिटी कोतवाली अंतर्गत बीएसएनल भवन के पीछे का है। जहां 55 वर्षीय जगत सिंह बघेल की शनिवार रविवार के दर्मियानी रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर कौन थे पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है। वहीं मृतक की पत्नी ममता बघेल ने लगाया अपनी बेटी प्रियंका के ससुराली जनों पर आरोप। उसका कहना है कि बेटी के ससुराल पक्ष से गुज़रे दो सालों से 376 एवं 498 का मुकदमा चल रहा है। बताया गया कि बेटी प्रियंका के पति रंजीत के जीजी राजीव बघेल पर प्रियंका ने बलात्कार का मामला लगाया था। जिसकी गवाही देकर मृतक जगत सिंह 10 दिन पूर्व लौटा था। जो गवाही राजीव ख़िलाफ़ थी। वहीँ इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंच गए हैं। श्री संजीव की मांग है कि पुलिस हत्यारों को जल्द से जल्द जांच कर जेल की सलाखों के पीछे भेजें। फिलहाल इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुशे पैनी नजर रखे हुए हैं। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को तफ्तीश में लेकर धरपकड़ शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो संदिग्धों को पुलिस ने उठाया भी है।
भिण्ड से हसरत अली की रिपोर्ट।