Now Reading
निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, दो घायल

निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, दो घायल

जबलपुर। मदनमहल दश्वमेशद्वार के पास शनिवार की शाम निर्माणाधीन मदनमहल-दमोहनाका फ्लाई ओवर का एक हिस्सा भराभरा कर नीचे गिरा। जिसमें एक बुजुर्ग गार्ड घायल हो गया। जबकि पास से गुजर रहे एक बाइक सवार को भी मामूली चोटें आई। यहां तक ऊपर से गिरे मलबे की गिट्टी से पास से गुजर रही कार के शीशें तक चटक गए। मलबे की धमक से आस-पास की दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। शनिवार की शाम करीब पौने आठ बजे गिरे हिस्से का आवाज दूर तक सुनाई दी। ये गनीमत रही कि फ्लाई ओवर के टूटे मलबे की चपेट में अन्य राहगीर नहीं आए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की खबर पाकर आनन-फानन में पहुंचे फ्लाई ओवर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने दोनों तरफ के मार्ग बंद करवा दिए जिससे जाम के हालत बन गए। कंपनी के अधिकारियों ने घायल गार्ड को एंबुलेेंस से अस्पताल पहुंचाया और लेबर लगाकर फ्लाई ओवर के टूटे हिस्से की मरम्मत शुरू करवा दी।

 

गार्ड अब्दुल सलीम को पैर में आई चोट : दशमेश द्वार के समीप विजस सेल्स स्टील दुकान के संचालक नरेश चावला ने बताया कि पौने आठ बजे अचानक फ्लाई ओवर का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। जिसमें एक गार्ड घायल हो गया। निर्माण एजेंसी के अधिकारी भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया। घायल गार्ड का नाम अब्दुल सलीम है। जिनके पैर में चोट आई हैं। घायल अब्दुल सलीम ने बताया कि वे रोजाना की तरह ड्यूटी कर रहे थे। तभी ऊपर से भराभर कर फ्लाई ओवर का एक हिस्सा नीचे आ गिरा। मलबे की गिटि्टयां उचट कर उनके पैरे में आ चुभी।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top