Now Reading
कर्नाटक निकाय चुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस ने 1,184 में से 498 सीटें जीती

कर्नाटक निकाय चुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस ने 1,184 में से 498 सीटें जीती

कर्नाटक में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस ने गुरुवार को 20 जिलों में 58 शहरी स्थानीय निकायों के लिए हुए चुनाव में 498 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, ​​BJP ने 433 और जद (एस) ने 45 सीटों पर जीत हासिल की है। ​​

चुनाव में कुल 195 निर्दलीय कैंडिडेट्स ने भी जीत दर्ज की है। AAP और जनता पार्टी ने एक-एक सीट जीती है। जबकि AIMIM और SDPI ने 2 और 6 सीटें जीती हैं। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस को 42.06%, BJP को 36.90%, जद (एस) को 3.8% और अन्य को 17.22% वोट मिले है।हालाकि, बीजेपी ने सिटी नगर पालिका परिषदों में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही. यहां के 166 वार्डों में से बीजेपी 67, कांग्रेस को 61, जेडीएस को 12 और अन्य को 26 सीटें हासिल हुई हैं. बात करें टाउन नगर पालिका परिषद की तो इनमें कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं. 1184 सीटों में से 498 सीटें जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 58 शहरी निकायों के 1184 वार्डों में 27 दिसंबर को मतदान हुआ था और गुरुवार को परिणाम घोषित किए गए। वहीं, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 437, जनता दल (सेक्यूलर) ने 45 और अन्य के खाते में 204 सीटें गई हैं। हालांकि, सिटी म्युनिसिपल काउंसिल में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। नगर पालिका परिषद के 166 वार्डों में से कांग्रेस को 61, भाजपा को 67, जेडीएस को 12 जबकि अन्य को 26 सीटें मिली हैं।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top