भिंड के लहार में पति के शराब पीने पर पड़ोसन से महिला झगड़ी, 8 घायल

भिंड /जिले के लहार तहसील में चौरई गांव में शराब पीकर हंगामा करने पर एक युवक ने पड़ोसी को थाने में बंद करा दिया। इसी बात को लेकर पडोसी महिलाएं आपस में झगड़ा गई। इस मारपीट की घटना में 8 लोग घायल हुए। घायलों काे लेकर हॉस्पिटल में पहुंची एक महिला को उसके पति ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद धकेलते हुए बाहर ले गया। यह घटना सोमवार देर रात की है।
असवार थाना प्रभारी नागेश शर्मा के मुताबिक चौरई गांव में दो दिन पहले चंदन परिहार नशे की हालत में आया और पड़ोसी कमल परिहार से बहस करने लगा। चंदन को हंगामा करते हुए देख कमल ने पुलिस बुला ली। इस के बाद दोनों पक्षों में राज़ीनामा हो गया। पुलिस को बुलाए जाने पर चंदन की पत्नी और कमल की पत्नी (पड़ोसिन महिलाएं) में बहस हो गई। धीरे-धीरे दोनों आपस में झगड़ गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस लड़ाई में दोनों परिवार के पुरूष भी आ गए। लाठी-डंडे चले। इस मारपीट की घटना में चार-चार लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षाों पर एफआइआर दर्ज कर ली। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।
हॉस्पिटल में युवक ने महिला को मारा थप्पड़
घायलों को लहार सिविल अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दौरान एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो में एक महिला घायल के पास खड़ी है। तभी एक अन्य युवक आता है। महिला युवक से कुछ बोलती है तभी वो महिला के चांटा मारता और धकेलते हुए ले जाता है।