स्थापना दिवस पर गिरा कांग्रेस का झंडा: सोनिया ने पार्टी दफ्तर में फ्लैग फहराने के लिए डोरी खींची, गिरा कांग्रेस का झंडा

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अजीब वाकया हुआ। सोनिया दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का झंडा फहराने पहुंची थीं, लेकिन डोरी खींचते ही झंडा उनके ऊपर आ गिरा।
137वां स्थापना दिवस मनाने पहुंचीं थीं सोनिया
सोनिया ने जब पार्टी के झंडे की डोर खींची तो वहां एक कार्यकर्ता भी मौजूद था। उसने झंडारोहण में सोनिया की मदद करने की कोशिश की, लेकिन वह उनके ऊपर ही गिर पड़ा। इस घटना से वहां मौजूद सभी कांग्रेसी चौंक गए। इसके बाद एक महिला कार्यकर्ता दौड़ती हुई आई और उसने भी फ्लैग होस्टिंग में मदद की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
आखिरकार सोनिया गांधी ने हाथ से ही पार्टी का झंडा फहराया। इस पूरे वाकये के दौरान सोनिया कहीं भी विचलित नहीं नजर आईं, उनका रिएक्शन बेहद शांत रहा। सोनिया कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पहुंची थीं।