Now Reading
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव :भाजपा को बड़ा झटका, मेयर चुनाव हारे; AAP को 4, भाजपा और कांग्रेस 2-2 पर जीती

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव :भाजपा को बड़ा झटका, मेयर चुनाव हारे; AAP को 4, भाजपा और कांग्रेस 2-2 पर जीती

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे तेजी से आने शुरू हो गए हैं। अभी तक आम आदमी पार्टी 4 सीटें जीत चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस और भाजपा 2-2 सीटें जीत गई है। चुनाव में आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़त ले रही है जबकि भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। भाजपा को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा 3-3 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

  • वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोट से हराया।
  • वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 939 वोटों से भाजपा के देवेश मोदगिल को हराया।
  • वार्ड एक से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर चुनाव जीत गई है। उन्हें 3319 वोट मिली। उन्होंने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
  • वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोटों से हराया।
  • वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह ने कांग्रेस विजय सिंह राणा को 742 वोट से हराया।
  • वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया।
  • वार्ड नंबर से भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हराया।
  • वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया।

इसके अलावा शुरूआती रुझानों में तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं। चार पर अब भाजपा आगे है। दो पर कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार आगे चल रहा है। मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात हैं और केवल उम्मीदवार और पोलिंग एजेंट को ही अंदर जाने की अनुमति है। मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए पेरामिलिट्री फोर्स और चंडीगढ़ पुलिस तैनात है।

इन सेंटरों पर हो रही मतगणना

वार्ड एक,दो,तीन और चार की मतगणना सेक्टर दस के होम साइंस कॉलेज में हो रही है। वार्ड 5,6,7,8 की मतगणना सेक्टर 26 के चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होगी। वार्ड 9,10,11,12 की मतगणना सेक्टर 18 के सरकारी स्कूल में हो रही है। वार्ड 13,14,15,16 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर 11 में, वार्ड 17,18,19,20 की मतगणना गर्वमेंट कॉलेज फार एजुकेशन सेक्टर 20 में हाे रही है। वार्ड 21,22,23,24 की मतगणना चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट सेक्टर 42 में हो रही है। वार्ड 25,26,27,28 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट गर्वनमेंट फार गर्ल्स सेक्टर 42 चंडीगढ़ में हो रही है। वार्ड 29,30,31,32 की मतगणना गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर 50 चंडीगढ़ और वार्ड 33,34,35 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर 46 में हो रही है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top