छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय में कांग्रेस मजबूत , भाजपा दे रही कड़ी टक्कर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम धीरे-धीरे आते जा रहे हैं। अब तक आए परिणाम में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है। रुझान वाले स्थानों में भी उसका ही पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि कुछ स्थानों में भाजपा उसे पूरी चुनौती दे रही है।
बिरगांव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। यहां जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (जकांछ) और निर्दलीयों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अब तक आए परिणामों और रुझानों के अनुसार बस्तर में कांग्रेस ने तगड़ा प्रदर्शन किया है। जामुल नगरपालिका में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां भाजपा ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 15 निकायों के 370 वार्डों में कुल 1,345 व उपचुनाव वाले 15 वार्डों में 48 प्रत्याशी मैदान में हैं।बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली नगर निगम पर सबकी निगाह टिकी हुई है। बिरगांव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। दोपहर दो बजे तक यहां के 40 वार्डों में से 15 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, वहीं चार पर आगे चल रही है। भाजपा ने नौ पर जीत दर्ज की है, एक पर आगे चल रही है। जकांछ ने भी तीन पर जीत दर्ज की है, वहीं दो पर आगे चल रही है। निर्दलीयों ने भी तीन वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं तीन पर आगे चल रहे हैं।रिसाली नई नगरपालिका हैा यहां पहली बार चुनाव हो रहा हैा यहां 10 स्थानों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की हैा वहीं एक पर निर्दलीय प्रत्याशी जीता हैा यहां भाजपा का प्रदर्शन बहुत ही कमजोर हैा माना जा रहा है कि चूंकि सरकार कांग्रेस की है, इसलिए यहां के लोगों ने विकास की उम्मीदों को देखते हुए ही कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया हैा