Now Reading
दिन में अभी ठंड से राहत, 27 के बाद बूंदाबांदी के आसार, काेहरा भी छाएगा

दिन में अभी ठंड से राहत, 27 के बाद बूंदाबांदी के आसार, काेहरा भी छाएगा

ग्वालियर। जम्मू कश्मीर में एक साथ तीन पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। दो-दो दिन के अंतराल में यह पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसने उत्तरी हवा को शांत कर दिया है। इससे ठंड से राहत मिल गई। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 24 दिसंबर को सक्रिय होगा और तीसरा 26 दिसंबर को। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभ से ग्वालियर सहित अंचल के मौसम में बदलाव आएगा। 27 से 29 दिसंबर के बीच बूंदाबांद के आसार रहेंगे। इससे कोहरा भी छाएगा। हालांकि बुधवार को अंचल में तेज धूप निकली। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और ठंड से राहत भी मिल गई।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी हवा थम गई। इससे बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 4.1 डिसे पर पहुंच गया। सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। तीन दिन से लोग तीव्र शीत लहर का सामना कर रहे थे, उससे राहत मिल गई। सुबह शीत लहर का प्रभाव रहा। दिन में सूरज ने ठंड की घेरा बंदी कर दी और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सामान्य से 2.6 डिसे अधिक रहा। धूप में खड़े होने पर चुभ रही थी। दिन में ठंड से राहत रही। पिछले तीन दिन से जो गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ रहा था, उससे राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक ठंड से राहत रहने वाली है। रात के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। 27 से 29 दिसंबर के बीच बंदाबांदी के आसार हैं।उत्तरी हवा की गति तेज हो गई थी। यह हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आ रही थी। शहर को तीन दिनों तक हाड़ व मांस गलाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा था। ओस की बूंदे जम रही थी। फसलों पर पाला पड़ रहा था। हर कोई ठंड से हलाकान था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आने से शहर का मौसम बदल गया। सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे और दोपहर में ज्यादा देर तक धूप में बैठने पर चुभने लगी। शाम को भी गलन भरी ठंड नहीं रही। दिन में हवा शांत रही।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top