ग्वालियर में हाड़ कंपाने वाली ठण्ड ने दी दस्तक , शीत लहर चलने की भी संभावना

ग्वालियर सहित पूरे अंचल में कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है और शनिवार से हाड़ कंपाने वाली सर्दी का दाैर शुरू हाेने के आसार हैं। आगामी दिनाें में शीत लहर चलने की भी संभावना है। साथ ही वातावरण में नमी होने से कोहरा छाने के भी आसार है। साथ ही दिन में भी ठंड बढ़ेगी। 25 सितंबर तक मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम नहीं बनेगा। ऐसे में एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम ने गुरुवार को करवट बदल ली। सुबह कोहरा छाने से दश्यता 500 मीटर रह गई। दिनभर बादल भी छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। बादलों की वजह से धूप नहीं निकल सकी। जिससे दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव आ गया। ठंडी हवा चलने से दिन में ठंड से कंपकपी रही। सूर्य अस्त के बाद ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे घना कोहरा छाने के आसार हैं। 18 दिसंबर से तेजी से तापमान में गिरावट आएगी। ठंड का जो अगला दौर आ रहा है, उसमें शीत लहर व तीव्र शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है। 19 दिसंबर से हाड़ कंपाने वाली ठंड की दस्तक हो जाएगी।जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बन गया। पिछले 24 घंटे से बादल छाए हुए हैं। सुबह बादल व कोहरा छाया। बादलों के चलते न्यूनतम तापमान 10.3 डिसे रिकार्ड हुआ, लेकिन बादलों की वजह से दिन में ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण दिन में ठंड की चुभन अधिक रही। हवा चलने से ठंड का अहसास अधिक रहा। गत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में घने कोहरे के आसार जताए हैं।