Now Reading
कैप्टन वरुण का अंतिम सफर :फूलों सजे सेना के ट्रक में पार्थिव देह बैरागढ़ विश्रामघाट पहुंची

कैप्टन वरुण का अंतिम सफर :फूलों सजे सेना के ट्रक में पार्थिव देह बैरागढ़ विश्रामघाट पहुंची

एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की कुछ देर में अंत्येष्टि होगी। उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सेना के थ्री-ईएमई सेंटर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल से पार्थिव शरीर बैरागढ़ स्थित यथाशक्ति विश्राम घाट पर ले जाया गया। फूलों से सजे सेना के ट्रक में वरुण की पार्थिव देह रखी है। पूरे रास्ते लोग भारत माता की जय, वरुण सिंह अमर रहें … के नारे लगाते चले।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर सेना के प्लेन से गुरुवार को भोपाल लाया गया था। यहां मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री-विधायकों ने कैप्टन को श्रद्धांजलि दी थी। यहां से पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से भोपाल स्थित सन सिटी कॉलोनी में उनके घर ले जाया गया था।पार्थिव देह मिलिट्री हॉस्पिटल में बने मोर्चरी हाउस में रख दी गई थी। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वरुण 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे।जिला प्रशासन का प्लान वरुण का अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर कराने का था, लेकिन वरुण के पिता के कहने पर अब संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में शुक्रवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा। दरअसल, पिता केपी सिंह ने कलेक्टर को बताया था कि अंतिम यात्रा भदभदा ले जाएंगे तो शहर का ट्रैफिक जाम होगा। वह नहीं चाहते के लोग उनके बेटे की वजह से परेशान हों। इसके बाद बैरागढ़ में ही उनका अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया गया। मिलिट्री हॉस्पिटल से विश्राम घाट की दूरी करीब आधा Km है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top