Now Reading
पश्चिमी हवा चलने से सुबह से बादल छाए , हल्का कोहरा , नहीं निकली धूप

पश्चिमी हवा चलने से सुबह से बादल छाए , हल्का कोहरा , नहीं निकली धूप

ग्वालियर / पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर का मौसम बदल गया है। बुधवार को पश्चिमी हवा चलने से सुबह से बादल छाए रहे, हल्का कोहरा भी छाया और दृश्यता 1400 मीटर रही। बादल व कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान 10.6 डिसे पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.4 डिसे अधिक रहा। इससे रात में ठंड गायब हो गई, लेकिन दिन में बादल छाने से धूप नहीं निकल सकेगी। जिससे दिन में ठंडक का अहसास हो सकता है।

जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इस कारण उत्तरी हवा चलना बंद हो गई है। पश्चिमी हवा का चलना शुरू हो गया है। यह हवा अपने साथ गर्माहट लेकर आ रही है। इस कारण बादल भी छाए हैं। गत दिवस न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जाे सामान्य से 0.8 डिसे अधिक रहा। दो दिन से शहर ठंड से ठिठुर रहा था, उससे राहत मिल गई। बादलों ने दिन में ठंड बढ़ा दी। गर्म कपड़े पहनकर निकलना पड़ा। बुधवार को तापमान में 1.6 डिसे की बढ़ोतरी हुई, जिससे रात में ठंड गायब हो गई।-जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। तीन दिनों तक मौसम प्रभावित रहेगा। राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। चक्रवातीय घेरे को अरब सागर से नमी मिल रही है। इस कारण ग्वालियर सहित अंचल में बादल छा रहे हैं। बादलों के चलते शहर में 15 दिसंबर को मध्यम प्रकार का कोहरा छाने के भी आसार हैं। 18 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। उत्तरी हवा का चलना फिर से शुरू होगा। यह हवा अपने साथ जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आएगी,जिससे शहर का तापमान तेजी से नीचे आएगा। रात में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से शुरू होगा।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top