बर्फीली हवा ढा रही सितम ,रात में रही कंपाने वाली ठंड, प्रदेश में सबसे ठंडी रही ग्वालियर की रात

ग्वालियर.जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा से के कारण रात न्यूनतम तापमान 7.4 डिसे रिकार्ड हुआ, जिससे रात में कंपाने वाली ठंड बरकरार रही। प्रदेश में शहर की रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। हालांकि गत दिवस की तुलना में न्यूनतम तापमान में 0.4 डिसे की बढ़ोतरी हुई, लेकिन ठंडक से राहत नहीं मिली। कंपाने वाली ठंड बरकरार रही। मौसम विभाग ने अगले 24 में तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। दिन में भी ठंडक रहेगी।
मौसम को प्रभावित करने वाला सिस्टम नहीं होने से उत्तरी हवा चलना जारी है। यह हवा अपने सात जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है, जिससे रात में ठंड बढ़ती जा रही है। सामान्य से नीचे आने से ठंड की चुभन बढ़ गई है। ठंड की चुभन बढ़ने से सुबह सड़कों के किनारे लोग अलाव भी जलाने लगे हैं। सुबह 10 बजे तक कंपाने वाली ठंड जारी रही, लेकिन आसमान साफ रहने से दोपह धूप तेज हो गई। इससे राहत मिल गई। हालांकि अधिकतम तापमान 24 डिसे पर आने से दिन में भी ठंडक रही।आसमान साफ होने के बाद सबसे ज्यादा ठंड ग्वालियर-चंबल संभाग में पड़ रही है। ग्वालियर की रात सबसे ज्यादा ठंडी हो रही है। संभाग के दूसरे जिलों की भी एेसी ही स्थिति है। दिन व रात में ठंड बढ़ने से गर्म कपड़े के बाजार में गर्माहट आ गई है। गर्म खाद्य पदार्थों की भी खपत बढ़ने लगी है। चाय के दुकान व ठेलों पर भीड़ दिखने लगी है।