Now Reading
एबी राेड पर तेज रफ्तार डंपर ने वृद्ध काे  कुचला , चालाक फरार  

एबी राेड पर तेज रफ्तार डंपर ने वृद्ध काे  कुचला , चालाक फरार  

ग्वालियर। गिरवाई एबी राेड पर बीती रात काे एक तेज रफ्तार डंपर ने वृद्ध काे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक डंपर काे छाेड़कर भाग गया। घटना में वृद्ध की माैके पर ही माैत हाे गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल माैके पर पहुंच गया। मृतक के शव काे डेडहाउस में पहुंचा दिया गया था। आज सुबह पीएम के बाद शव स्वजनाें काे साैंप दिया गया है।

अंबाह निवासी राकेश दुबाेलिया पुत्र चिम्मन लाल दुबाेलिया उम्र 50 साल एक रिश्तेदारी में आयाेजित कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए ग्वालियर आए थे। उनके साथ अन्य परिजन भी आए थे। इस दाैरान वह किसी काम से गिरवाई एबी राेड पर गए थे। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने राकेश दुबाेलिया काे कुचल दिया। घटना में राकेश की माैके पर ही माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी माैके पर पहुंच गया। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजाें से उसकी पहचान हुई। इसके बाद स्वजनाें काे खबर दी गई। साथ ही मृतक के शव काे डेडहाउस पहुंचा दिया गया। वहीं डंपर काे भी जब्त कर लिया गया है। आज सुबह मृतक का पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव स्वजनाें काे साैंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भतीजे बंटी पुत्र संताेष लाल शर्मा निवासी अंबाह मुरैना की रिपाेर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे घटना के वास्तविक कारणाें की जानकारी लग सके। वहीं डंपर चालक काे भी तलाश किया जा रहा है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top