Now Reading
आधी रात को दरवाजे में गोली मारी, दहशत फैली,बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला

आधी रात को दरवाजे में गोली मारी, दहशत फैली,बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला

ग्वालियर । ग्वालियर जिले में विजय नगर  इलाके में आधी रात को गोली चलने से दहशत फैल गई। गोली उदयवीर के दरवाजे में लगी है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती पड़ताल में गोली चलाकर भागे बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। हजीरा थाना पुलिस ने फरियादी की सूचना पर हवाई फायर करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस फायर करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है।

विजय नगर इलाके में बुधवार की रात को साढ़े ग्यारह बजे गोली चलने से लोग ठिठुरनभरी ठंड में घरों से बाहर निकल आए। गोली उदयवीर पुत्र राज बहादुर गौड़ के घर के दरवाजे में लगी है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्र में पेट्रोलिंग की है। हवाई फायर कर भागे बदमाश पकड़ मेंं नहीं आ सके। पुलिस को मौके पर चला हुआ कारतूस मिल गया है। पुलिस ने कारतूस जब्त कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि फरियादी को डराने के लिए किसी ने रंजिशन फायर किया है। पुलिस ने गोली चलाने वालों की पहचान के लिए घटना के दूसरे दिन गुरुवार को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालेगी। पुलिस का दावा है कि गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों की पहचान कर पकड़ लिया जाएगा। पुलिस फरियादी से बात कर पता लगा रही है कि उसकी किसी रंजिश या विवाद तो नहीं चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top