Now Reading
रात में पारा भी कांपने लगा , तीन डिग्री की गिरावट ,सुबह भी कंपकपी रही , बढ़ी ठिठुरन

रात में पारा भी कांपने लगा , तीन डिग्री की गिरावट ,सुबह भी कंपकपी रही , बढ़ी ठिठुरन

 ग्वालियर । बंगाल की खाड़ी के तूफान का असर खत्म होने से हवा का रुख बदल गया। बुधवार को रात में उत्तर से पश्चिमी हवा चली। यह हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आई है। रात में पारा भी कांपने लगा है। तापमान 11 डिसे से घटकर 8 डिसे पर आ गया। तीन डिग्री की गिरावट आने से रात में ठंड बढ़ गई। सुबह भी कंपकपी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन में भी ठंडक बढ़ेगी। उत्तरी हवा के चलते दिन में ठंड बढेगी। रात में हल्का कोहरा भी छा सकता है।

बंगाल की खाड़ी में आए तूफान व पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख बदल गया था। पूर्वी हवा का चलना शुरू हो गया था, जिसके बाद तीन दिनों से छाए बादल अब छंट गए हैं। गत दिवस हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। बादलों से न्यूनतम तापमान 14.5 डिसे पर पहुंच गया था। इससे रात में ठंड गायब हो गई थी, लेकिन आसमान साफ होने से मौसम ने करवट बदल ली है। दिन में तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट ने रात में ठंड बढ़ा दी है।

जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह 8 से 9 दिसंबर के बीच गुजरेगा, लेकिन इसका असर 11 दिसंबर के बाद दिखेगा, यानी रात के तामपान में गिरावट रुकेगी।

– अगले दो दिनों तक उत्तरी हवा चलने के आसार हैं। 8 से 9 दिसंबर के बीच रात में ठंड बढ़ सकती है। बूंदाबांदी होने से हवा में नमी आ चुकी है, जिससे कोहरा छा सकता है। हल्के से मध्य आकार का रहेगा। दृश्यता प्रभावित नहीं होगी।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top