Now Reading
सोनिया गांधी ने कहा- मोदी सरकार किसानों और आम लोगों को लेकर असंवेदनशील

सोनिया गांधी ने कहा- मोदी सरकार किसानों और आम लोगों को लेकर असंवेदनशील

सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल के बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- हम सीमा के मुद्दों पर संसद में पूरी चर्चा की मांग करते हैं। उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गवाने वाले 700 किसानों को याद किया और कहा कि मोदी सरकार किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है। जरूरत की चीजों के दाम में इजाफे की वजह से हर परिवार का बजट खराब हो रहा है। उन्होंने राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन को गलत बताया और कहा कि हम निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल हुए।​​​​​​​

यूपी-कांग्रेस आज जारी करेगी महिला मेनिफेस्टो, प्रदेश की 6.61 करोड़ महिला वोटरों पर नजर

यूपी के राजनीतिक इतिहास में पहली बार कोई पार्टी महिलाओं के लिए अलग से मेनिफेस्टो (घोषणा-पत्र) लेकर आ रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह ऐतिहासिक फैसला किया है। पहली बार कांग्रेस महिलाओं के लिए अलग से मेनिफेस्टो लेकर आ रही है। प्रियंका गांधी बुधवार दोपहर लखनऊ में प्रेस कान्फ्रेंस कर महिलाओं के लिए पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करेंगी।

मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं…का नारा देने वाली प्रियंका गांधी का मेनिफेस्टो सिर्फ महिलाओं के लिए होगा। इसके बाद पार्टी अपना एक और मेनिफेस्टो जारी करेगी।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top